झबरेड़ा 5 फरवरी। क्षेत्र के गांव स्थित खेत में युवक पर किए जानलेवा हमले तथा फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने तहरीर के आधार पर 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

ग्राम बाल्लूपुर निवासी विशाल द्वारा थाने में दी गई तहरीर के आधार पर जानलेवा हमले तथा फायरिंग करने के आरोप में पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए गांव निवासी राजीव राणा, नीरज, शन्नी ,राहुल,डिप्टी,गौरव व मुकुल के खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है थाना अध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्यवाही शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपितो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





