झबरेडा 18 फरवरी। कस्बा स्थित इंटर कॉलेज में करियर शाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने प्रत्येक क्षेत्र में विस्तृत जानकारी लेते हुए अपना करियर बनाने हेतु मॉडल तैयार कर करियर शाला को सफल बनाकर एक अच्छा संदेश दिया।

कस्बा झबरेड़ा स्थित चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज झबरेड़ा में बुधवार को आयोजित करियर शाला में मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी भरत सिंह इंस्टिट्यूट ऑफ़ टीचर एजुकेशन कोर्सेज के प्राचार्य संदीप कुमार ने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन कर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संदीप कुमार चौहान व कालेज प्रधानाचार्य ओम सिंह सैनी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। छात्र-छात्राओं ने जिस करियर का चुनाव किया। उसके मॉडल आदि बनाकर मुख्य अतिथि को प्रभावित किया। इस अवसर पर कंप्यूटर साइंस टेक्नोलॉजी,लघु उद्योग, आत्मनिर्भर उद्योग सिलाई,कढ़ाई, बुनाई व सेना में जाने की अवसर हेतु छात्र-छात्राओं ने सेना में भर्ती होने वाले की योग्यता सीडीएस लेफ्टिनेंट अग्निवीर जैसी स्कीम के बारे में मुख्य अतिथि को बताया अन्य मुख्य अतिथि ने भी छात्र-छात्राओं से प्रश्नोत्तरी की सभी छात्र-छात्राओं ने उनका सही उत्तर दिया इस अवसर पर प्रधानाचार्य ओम सिंह सैनी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारा देश प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। प्रत्येक विद्यार्थी को अपना करियर चुनकर उसके और अपने आप को गतिमान रखना होगा। कक्षा 12 पास करने के बाद हमारे सामने बड़ी समस्या बड़ी चुनौती आती है कि हम अपना करियर कैसे चुने उसके बारे में उन्होंने विस्तार से बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने संबोधन करते हुए कहा कि इस तरह की करियर काउंसलिंग की सेमिनार होनी चाहिए। जिससे छात्र-छात्राओं को अपना काम चुनने में आसानी मिल सके। कार्यक्रम का संचालन कैप्टन सुशील कुमार आर्य ने किया इस अवसर पर अरुणा परमार, अमित कंबोज मनोज कुमार, अशोक कुमार, सौरभ पवार, अशीष परमार,निधि चौधरी, साक्षी अग्रवाल,शिखा सैनी,अंजलि सैनी,ओमवीर सिंह,ओमपाल सिंह बालेश्वर शर्मा, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे। विद्यार्थी दिशिका परमार,रिया प्रजापति, जीतू प्रजापति,आरजू,अंशिका शर्मा, खुशी ,खुशी सहगल द्वारा कार्यक्रम में सहयोग दिया गया।





