
झबरेड़ा 26 फरवरी। पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दो पक्षों के कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

थाना झबरेड़ा क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को गांव खजुरी में सड़क किनारे बनी पानी की नाली को लेकर आमने-सामने के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग सड़क पर सरेआम शोर-शराबा और गाली-गलौज करने लगे, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने और समझाने का काफी प्रयास किया,लेकिन दोनों पक्ष पुलिस की बात मानने को तैयार नहीं हुए और लगातार हंगामा करते रहे। शांति भंग होते देख पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों के प्रथम पक्ष मोहित,मंगता और मेनपाल व द्वितीय पक्ष के उस्मान और आबाद पांच को हिरासत में लेकर थाने ले आए। थाना अध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि पुलिस ने पांचों आरोपितो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस टीम में टीम में उप निरीक्षक रविंद्र कुमार,अपर उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल बसंत कुमार और होमगार्ड अंकित कुमार शामिल रहे।




