झबरेडा 27 फरवरी। क्षेत्र के गांव में कृभको के सौजन्य से एक कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषक संगोष्ठी में किसानों को आधुनिक खेती की बारीकियों से अवगत कराया।

शुक्रवार को गांव झबरेडी कलां स्थित विशाल चौधरी के निवास पर कृभको के सौजन्य से एक कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। देहरादून से कृभको के राज्य यूनिट हेड जबर सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में किसानों को संबोधित करते हुए भूमि मृदा परीक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मिट्टी की जांच से ही यह स्पष्ट होता है कि फसल को किस तत्व की कितनी आवश्यकता है, जिससे लागत कम और पैदावार अधिक होती है। इसके अलावा, उन्होंने फसलों में लगने वाले रोगों और उनके प्रभावी रोकथाम के उपाय बताए। मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने वाले लाभकारी बैक्टीरिया के संरक्षण और उनके लाभों की जानकारी दी। अभिषेक कुमार ने भी कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं के बारे में किसानों के साथ महत्वपूर्ण विचार साझा किए। कृषक संगोष्ठी का संचालन चौधरी गिरवर सिंह और चौधरी नेपाल सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में संजय कुमार, राजकुमार छोककर, लाखन सिंह, चंद्र पाल, केहर सिंह, रहतु सिंह, मांगेराम, ओमबीर, नितिन कुमार, हेमराज, कर्म बीर, जसबीर, अशोक कुमार, सुशील कुमार, रोहित कुमार, अरुण कुमार, संदीप कुमार, सन्नी कुमार, जस्सी और गुरमीत सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।





