देहरादून 26 मार्च। देश के प्रतिष्ठित पत्रकार संगठन ‘भारतीय पत्रकार यूनियन रजि. ने उत्तराखंड में संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हितों के संरक्षण के लिए अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जोशी के दिशा-निर्देशानुसार, अनुभवी और कर्मठ पत्रकारों को महत्वपूर्ण सांगठनिक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

बुधवार को नवीन कार्यकारिणी में पायनियर (अंग्रेजी) के वरिष्ठ पत्रकार अरुण कश्यप को प्रदेश प्रभारी (उत्तर प्रदेश) के साथ-साथ उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। वहीं, ‘दैनिक ग्रामीण तहकीकात’ के संपादक नवीन कुमार को उनकी सक्रियता के चलते प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है। अन्य महत्वपूर्ण पदों पर प्रदेश संरक्षक जसवीर सैनी हिन्दुस्तान नगर अध्यक्ष, झबरेड़ाप्रदेश सलाहकार अश्वनी सैनी दैनिक जागरण नगर महासचिव झबरेड़ा, प्रदेश सलाहकार प्रिंस शर्मा हिन्दुस्तान समाचार नगर अध्यक्ष, रुड़की,प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सैनी अमर उजाला,प्रदेश सचिव सोनू उनियाल पायनियर हिन्दी ,मंडल प्रभारी गढ़वाल श्याम सुन्दर न्यूज 27 टीवी नगर अध्यक्ष, मंगलौर,प्रदेश सचिव महिला दिशा शर्मा आज नियुक्तियां की गई। मनोनयन के बाद, पत्रकार अकरम अली की उपस्थिति में नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण कश्यप और महासचिव नवीन कुमार ने अपना विजन साझा किया। उन्होंने दो टूक कहा कि संगठन पत्रकारों के उत्पीड़न के खिलाफ चट्टान की तरह खड़ा रहेगा। पत्रकारों का मान-सम्मान हमारी प्राथमिकता है। हम जल्द ही एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करेंगे, जिसके बाद प्रत्येक जनपद में जिला इकाइयों का गठन कर पत्रकारों की लड़ाई को और अधिक धार दी जाएगी। संगठन का मुख्य लक्ष्य उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों से लेकर शहरों तक कार्यरत पत्रकारों को एक मंच पर लाना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। नवनियुक्त टीम ने स्पष्ट किया कि सांगठनिक विस्तार के माध्यम से यूनियन की पहुंच राज्य के कोने-कोने तक बनाई जाएगी।





