झबरेड़ा 6 फरवरी। काफी समय से वांछित चल रहे एक वारंटी को पुलिस द्वारा गुरुवार रात्रि गिरफ्तार कर लिया गया। बाद मे शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए वारंटी को पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया गया है।
थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि ग्राम सुसाडी निवासी प्रदीप कुमार काफी समय से मारपीट व धोखाधड़ी के मामलों में काफी समय से वांछित चल रहा था ।न्यायालय द्वारा उक्त के खिलाफ गैर जमानती वारंट के साथ-साथ कुर्की वारंट भी जारी किया गया था। पुलिस द्वारा गुरुवार रात्रि उक्त के घर ग्राम सुसाड़ी में दबिश देकर गिरफ्तार कर थाने लाया गया तथा शुक्रवार को उक्त वारंटी को न्यायालय में पेश किया गया है।
