Oplus_16908288
झबरेडा 7 फरवरी। कस्बा व क्षेत्र स्थित गांव,थाना,सरकारी संस्थान,अस्पताल में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा लोगों द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम में अपने आसपास साफ सफाई व स्वच्छता रखने की शपथ ली गई।
कस्बा झबरेड़ा स्थित प्रज्ञा हॉस्पिटल में शनिवार को स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिकारियों एवं हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा स्वच्छता बनाए रखने तथा समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की शपथ ली गई। कार्यक्रम के दौरान प्रज्ञा हॉस्पिटल एवं संजीवनी शिक्षण संस्थान के संस्थापक व मुख्य चिकित्सक डॉ. दिनेश कुमार त्रिपाठी ने 100 से अधिक लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा सभी से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने के लिए अपील की गई। डॉ दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छ भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाना तथा स्वच्छ और स्वस्थ समाज की स्थापना करना है। वही गांव भक्तोंवाली में ग्राम प्रधान प्रमोद महाजन द्वारा ग्राम वासियों को साथ लेकर गांव में विभिन्न स्थानों पर साफ सफाई कार्यक्रम चलाया गया तथा साफ सफाई न होने पर उनसे होने वाले दुष्परिणामों को भी बताया गया वहीं कस्बा झबरेड़ा स्थित थाना परिसर में थाना अध्यक्ष अजय शाह द्वारा भी जनता के साथ मिलकर थाना परिसर तथा थाने के आसपास विशेष तौर पर साफ सफाई की गई उन्होंने कहा कि थाना परिसर एक ऐसा परिसर है जहां पर कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र के सभी लोग अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं इस अवसर पर प्रज्ञा हॉस्पिटल की ओर से डॉ. दिनेश कुमार त्रिपाठी, दिव्यांश त्रिपाठी, डॉ. बबीता, डॉ. अजय राज सिंह, डॉ. सुरेश सहित हॉस्पिटल स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं बोबी, प्रियांशु, आयुष, आबुल, आशु, अजीत, सौरभ, आस मोहम्मद, साहिबान अली, सना, काजल, आरती, रुकैया, खुशी, आकांक्षा आदि उपस्थित रहे। नगर पंचायत की ओर से अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन रावत, ओमपाल सिंह एवं जुल्फान अंसारी सहित बेबी आशा ,रेशमा आशा ,रेणु आशा, त्रिशला आशा , अनूप कुमार मंगल दल, नीटू कुमार , रिपील कुमार , हनी सिंह, आंगनबाडी कार्यकर्ती शर्मिष्ठा, किरण, प्रियंका, रेणुका, दीपिका, बबीता, अंजना, कुसुम, सुनीता आदि आंगनवाड़ी की सहायिका , गुड्डडी, पूजा, डोली, आदि उपस्थित रहे।
