Oplus_16908288
झबरेड़ा, 7 अगस्त। विधानसभा झबरेड़ा के विधायक वीरेंद्र जाती ने मतदाता सूची से जुड़े 30 आपत्तियों के फॉर्म को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी पात्र मतदाता का वोट कटने नहीं देंगे और यदि किसी का नाम मतदाता सूची से हटाने की कोशिश की गई तो वह स्वयं उसके विरोध में खड़े होंगे।

शुक्रवार को झबरेड़ा विधानसभा विधायक वीरेंद्र जाती ने आरोप लगाया कि विधानसभा क्षेत्र के गांव सालियर स्थित बूथ संख्या-90 पर नन्हेड़ा अनंतपुर निवासी अनुज त्यागी, जिन्हें उन्होंने आरएसएस पदाधिकारी का भाई बताया, के भाई राजीव त्यागी द्वारा 30 आपत्तियों के फॉर्म बीएलओ को सौंपे गए हैं। जबकि संबंधित व्यक्ति सालियर गांव का निवासी भी नहीं है। विधायक का आरोप है कि इन फॉर्मों के माध्यम से मतदाताओं के नाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है। जाती ने कहा कि यदि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से काटने की कोशिश हुई तो वह उसका पुरजोर विरोध करेंगे। जो लोग उनसे और उनके लोगों से टकराएगा उनका जवाब उनको उनकी भाषा में दिया जाएगा। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग भी की। वहीं मौके पर पहुंचे भाजपा नेता जितेंद्र कुमारव व कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति में नोकझोंक भी हुई। हालांकि, इस मामले में भाजपा, आरएसएस अथवा संबंधित पक्ष की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।





