Oplus_19005440
झबरेड़ा 26 जुलाई। उत्तराखंड किसान मोर्चा के तत्वाधान में एक विशाल किसान सभा का आयोजन किया गया। सभा में किसानों और युवाओं के हक से जुड़े गंभीर मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई और आगामी रणनीति तैयार की गई।

रविवार को कस्बा झबरेड़ा क्षेत्र के गांव मानकपुर आदमपुर स्थित चौधरी राजपाल सिंह के आवास पर उत्तराखंड किसान मोर्चा के तत्वाधान में एक विशाल किसान सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गुलशन रोड ने की। सभा में किसानों और युवाओं के हक से जुड़े गंभीर मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई और आगामी रणनीति तैयार की गई। सभा में किसानों के लंबे समय से इकबालपुर शुगर मिल पर रुके हुए गन्ने के पैसे को ब्याज सहित तुरंत जारी करने की पुरजोर मांग की गई। गांवों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाने पर तुरंत रोक लगाने और किसानों के सिंचाई नलकूपों के लिए बिजली बिल पूरी तरह माफ करने की मांग उठी। किसानों के घरों के बिजली बिलों पर लगे अतिरिक्त सरचार्ज को पूरी तरह खत्म करने का प्रस्ताव रखा गया।दिल्ली आंदोलन में छात्रों और आंदोलनकारियों पर हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की गई। सभा में क्षेत्रवासियों और किसानों के मूल निवास व स्थाई निवास से जुड़ी समस्याओं को भी प्राथमिकता से सुलझाने की मांग की गई। सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गुलशन रोड ने कहा कि यदि किसानों की जायज मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो उत्तराखंड किसान मोर्चा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। सभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, तेजवीर सिंह, अर्जुन चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी मकर सिंह, राष्ट्रीय संयोजक चौधरी राजपाल सिंह, जिलाध्यक्ष पवन दुष्यंत, सुधीर, सोनू चौधरी, तेजपाल सैनी, जगबीर सिंह, पंजाब सिंह, धर्मवीर, राजेंद्र सिंह, दीपक पुंडीर, अमृतपाल, जसवीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, अवतार सिंह, कामेश सहित भारी संख्या में किसान व मोर्चे के पदाधिकारी उपस्थित रहे।





