झबरेड़ा 26 जुलाई। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ननद और भाभी के बीच विवाद का मामले में गांव निवासी दो युवतियों ने अपनी भाभी पर गाली-गलौज, मारपीट और शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई और मदद की गुहार लगाई है।

कोतवाली झबरेड़ा क्षेत्र के गांव निवासी पीड़ित युवतियों ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी भाभी अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर उनके साथ झगड़ा और मारपीट करती हैं। पीड़िताओं का आरोप है कि उनकी भाभी ने उनके भाई के साथ भी गलत व्यवहार किया और दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें भी घर से बाहर निकाल दिया है।वह भी घर नहीं आते। मामले में जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि युवतियों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।





