देहरादून 20 जुलाई। राजधानी देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र स्थित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के बाहर से एक एक्टिवा स्कूटी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, नेहरू कॉलोनी गली नंबर G-ब्लॉक निवासी नरेन्द्र कुमार बीते 18 जुलाई को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में भर्ती अपने किसी मरीज रिश्तेदार से मिलने आए थे। उन्होंने अपनी गहरे नीले रंग की एक्टिवा UK 07 FU 1716 अस्पताल परिसर के बाहर पार्क की थी। मरीज से मिलने के बाद जब वे बाहर लौटे, तो उनकी स्कूटी मौके से नदारद मिली। काफी खोजबीन के बाद भी जब वाहन का कुछ पता नहीं चला, तो पीड़ित ने पटेलनगर कोतवाली की बाजार चौकी में लिखित तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कॉन्स्टेबल जयदेव सिंह भंडारी द्वारा पंजीकृत तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोर का सुराग लगाया जा सके।





