झबरेड़ा, 14 सितंबर। जनहित एवं कार्यहित में जिलाधिकारी हरिद्वार के आदेश पर जनपद में कार्यरत दो रजिस्ट्रार कानूनगो का तहसील स्तर पर स्थानांतरण किया गया है। आदेश के अनुसार रुड़की तहसील में कार्यरत मनोज कुमार पांडेय का स्थानांतरण भगवानपुर तहसील तथा भगवानपुर में कार्यरत बिजेंद्र कुमार का स्थानांतरण रुड़की तहसील किया गया है। जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि दोनों अधिकारियों का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होगा। संबंधित उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों और अन्य अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आदेश 12 सितंबर को जारी किया गया हैं।






