झबरेड़ा, 28 जुलाई। रेलवे अंडरपास में शेड निर्माण कार्य अभी लगभग 50 प्रतिशत ही पूरा हो पाया है। इसी बीच हुई भारी बारिश के बाद अंडरपास में पछवाड़ का पानी पहुंच गया। हालांकि पानी धीरे-धीरे निकल गया, लेकिन अधूरे निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है।

झबरेड़ा से गुरुकुल मार्ग स्थित रेलवे अंडरपास में शेड निर्माण कार्य अभी लगभग 50 प्रतिशत ही पूरा हो पाया है। इसी बीच क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद अंडरपास में पछवाड़ का पानी पहुंच गया। हालांकि कुछ समय बाद पानी धीरे-धीरे निकल गया, जिससे यातायात सामान्य हो गया, लेकिन अधूरे निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शेड निर्माण कार्य अधूरा होने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दौरान अंडरपास में जलभराव की आशंका बनी रहती है। उनका कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया तो भविष्य में भारी बारिश के दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से शेड निर्माण कार्य में तेजी लाने, जल निकासी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा अंडरपास को जल्द पूर्ण रूप से तैयार कराने की मांग की है, ताकि बरसात के मौसम में लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।





