Oplus_16908288
झबरेड़ा 19 सितम्बर। मंगलौर स्थित राष्ट्रीय नेहरू इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित दो दिवसीय विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से किया गया।

प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, पिठ्ठू, वालीबाल और एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। एथलेटिक्स में 60 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर और 5000 मीटर दौड़ के साथ लंबी कूद, ऊंची कूद और गोला फेंक प्रतियोगिताएं हुईं। अंडर-14 बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में लाठरदेवा हुण ने प्रथम और तासीपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग की 60 मीटर दौड़ में जोया प्रथम और प्रियांशी द्वितीय रहीं। लंबी कूद में शिफा ने प्रथम तथा प्रियांशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में पनियाला की टीम प्रथम और लाठरदेवा हुण की टीम द्वितीय रही। 100 मीटर दौड़ में वर्णिका परमार प्रथम, आयशा द्वितीय और अच्छता तृतीय रहीं। 200 मीटर में काजल प्रथम, लाईबा द्वितीय और करीमा तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर में साक्षी ने प्रथम और लाईबा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर में आयुषी प्रथम, छवि द्वितीय और इशिका तृतीय रहीं। 1500 मीटर दौड़ में अलीशा प्रथम और रिया द्वितीय रहीं, जबकि 5000 मीटर में अलीशा प्रथम और छवि द्वितीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में आयशा प्रथम और वर्णिका परमार द्वितीय रहीं। ऊंची कूद में आरजू ने प्रथम और कशिश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में प्रियांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अच्छता दूसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी नारसन पवन सिंह सैनी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए खेलों में निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान ब्लॉक खेल समन्वयक नारसन पवन राना, संजीव राणा, रजनीश कुमार, मंजू, सुमित, राजीव कुमार, इजहार अहमद, कपिल त्यागी, राजवीर, राहुल शर्मा, पुलकित लोहान, नीरज, सोनिया, सुनीता नौटियाल, सुमन लता, कुलदीप सिंह, कुशलजीत सिंह, अरविंद चौधरी, मनीष काकरान, महिपाल, डॉ. निहारिका, रविंदर, प्रीति सैनी, अब्दुल रहमान और आलोक द्विवेदी आदि मौजूद रहे। समापन पर नोडल अधिकारी विक्रांत चौधरी ने मुख्य अतिथि, सहयोगियों, निर्णायकों और सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।





