Oplus_16908288
झबरेड़ा 19 सितम्बर। खेल महाकुंभ के विधानसभा स्तर पर लाठरदेवा न्याय पंचायत में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में एंबीशन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, कबड्डी, खो-खो और वालीबाल स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया।

अंडर-14 शॉटपुट में विद्यालय के छात्र सानिध्य ने प्रथम तथा डिस्कस थ्रो में दीपांशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो में अक्षय यादव, नित्य परमार और मक्खन सिंह का चयन जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ। वालीबाल के अंडर-14 और अंडर-16 दोनों वर्गों में विद्यालय की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कबड्डी के अंडर-14 वर्ग में टीम तृतीय रही, जबकि अंडर-16 में प्रथम स्थान प्राप्त किया।विद्यालय के प्रबंध निदेशक विश्वास सिंह पंवार और निदेशक सोनम रॉस पंवार ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जिला स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों सहित सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





