Oplus_16908288
झबरेड़ा 14 मार्च। पुलिस ने गस्त के दौरान देर रात खेत से अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।

इकबालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज योगेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात वह अपनी टीम के साथ ग्राम लाठरदेवा शेख के पास गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें पास के एक खेत में कुछ संदिग्ध हलचल दिखाई दी। मौके पर जाकर देखा तो वहां कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से मिट्टी भर रहे थे।पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख, मौके पर मिट्टी भर रहे लोग अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया। पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली को झबरेड़ा थाना परिसर में लाकर खड़ा किया गया है और कानूनी कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया गया है। थानाध्यक्ष अजय शाह का कहना है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।





