Oplus_16908288
झबरेड़ा 5 मई। पुलिस टीम ने कोर्ट से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर एक लंबे समय से वांछित चल रहे वारंटी को गिरफ्तार किया है।

झबरेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मनोज निवासी देवपुर झबरेड़ा, को उसके निवास क्षेत्र से दबोच लिया। उन्होंने बताया कि वारंटी मनोज के खिलाफ न्यायालय द्वारा पूर्व में गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था, जिसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी कर वारंटी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अपराधियों के विरुद्ध यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।





