Oplus_19005440
झबरेड़ा, 13 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में झबरेड़ा उपडाकघर कार्यालय की ओर से 13 अगस्त को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली निकाली गई।

गुरुवार को शाम चार बजे झबरेड़ा उपडाकघर कार्यालय से तिरंगा यात्रा के लिए एक ही आवाहन पर लोग इकट्ठा हो गए। उपडाकघर पोस्टमास्टर पुरुषोत्तम सैनी ने देशभक्ति की भावना से आयोजित तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा उप डाकघर झबरेड़ा से शुरू होकर अमर जवान चौक होते हुए मेन बाजार के रास्ते झंडा चौक पर तिरंगे झंडे को नमन कर मेन बाजार से होते हुए उपडाकघर पर ही तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। पुरुषोत्तम सैनी ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। अभियान का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के बच्चों, युवाओं और आम नागरिक शामिल हुए। इस अवसर पर पुरुषोत्तम सैनी, सुबोध शर्मा, निखिल रावत, नीरज ,हरबीर, कृष्ण ,चांद, ममता ,पदम सिंह ,संजय ,अभय ,शिवाय ,अंशुल सैनी आदि मौजूद रहे।





