Oplus_16908288
झबरेड़ा 23 जुलाई। थाना क्षेत्र के गांव में अज्ञात चोरों ने एक किसान के खेत को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के सोलर पैनल और संबंधित उपकरण चोरी कर लिए। पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली झबरेड़ा क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी रिजुल त्यागी ने अपने खेत में सिंचाई के लिए लघु सिंचाई विभाग और प्रकाश गोल्ड सोलर इंडस्ट्रीज के माध्यम से 10 HP का सोलर पंप लगवाया था, जिसमें 17 सोलर पैनल लगे हुए थे। पीड़ित किसान ने पुलिस को बताया कि 8 जुलाई की शाम को जब वह खेत पर गया था, तब सभी पैनल और पंप सुरक्षित थे। रातभर और अगले दिन दोपहर तक हुई तेज बारिश के बाद जब उनके पिता खेत पर पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। खेत से सभी 17 सोलर पैनल गायब थे और सोलर स्ट्रक्चर पूरी तरह अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोर जाते-जाते केबल और स्ट्रक्चर के पाइप भी उखाड़ ले गए। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दर्ज कराई थी। अब पुलिस को लिखित तहरीर सौंपकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली झबरेड़ा प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन और चोरों की तलाश शुरू कर दी है।





