Oplus_16908288
झबरेड़ा 29 अप्रैल। नगर पंचायत झबरेड़ा द्वारा कस्बे में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सघन अभियान चलाया गया।

बुधवार को नगर पंचायत झबरेडा अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत के नेतृत्व में टीम ने मुख्य मार्गों पर पहुंचकर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाया और दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी। अभियान के दौरान टीम ने सड़क किनारे रखे सामान और अवैध कब्जों को हटवाया। मौके पर ही नियमों का उल्लंघन करने वालों से लगभग 3,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। प्रशासन की इस अचानक हुई कार्यवाही से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। अधिशासी अधिकारी के साथ नगर पंचायत की टीम में मुख्य रूप से जुल्फान अली,तरुण कुमार सैनी,ओमपाल सिंह एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत ने स्पष्ट किया कि यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने दुकानदारों और स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे नालियों और सड़कों के ऊपर अतिक्रमण न करें, अन्यथा भविष्य में और भी कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।





