झबरेड़ा 16 अप्रैल। पुलिस ने थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।

झबरेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात थाना झबरेड़ा पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग पर थी। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली, जिसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपित की पहचान नदीम निवासी ग्राम लाठरदेवा शेख, थाना झबरेड़ा, हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल रामवीर,कांस्टेबल नसीबुद्दीन मौजूद थे। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए संदिग्धों और वांछित अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।





