झबरेड़ा 31 अगस्त। झबरेड़ा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत झबरेड़ा पुलिस ने विवाहिता की मौत के मामले में वांछित चल रहे नामजद आरोपित पति रिंकू पुत्र भंवर सिंह, निवासी ग्राम डेलना को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 14 मार्च 2025 को सिखा उर्फ जूली की मौत के मामले में उसके पति व परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में की गई।






