झबरेड़ा 5 जून। ग्राम डेलना स्थित विद्यावती पब्लिक स्कूल में गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने मुख्य गेट और ऑफिस का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। सुबह स्कूल पहुंचने पर प्रबंधक निदेशक लाहौर सिंह को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में तहरीर दी। मामले में कोतवाली प्रभारी अंडर ट्रेनिंग क्षेत्राधिकारी दक्ष शोखंड ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। हालांकि, चोरी के प्रयास की यह तहरीर संदिग्ध लग रही है, जिसकी पुलिस अपने स्तर पर गहराई से जांच कर रही है।






