Oplus_19005440
झबरेड़ा 22 जुलाई। झबरेड़ा स्थित ‘प्रज्ञा हॉस्पिटल’ में दो दिवसीय विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के पहले दिन क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवाओं का लाभ उठाया।

बुधवार को कस्बा झबरेड़ा स्थित प्रज्ञा हॉस्पिटल’ में दो दिवसीय विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा उपाध्यक्ष एवं दर्जाधारी राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने फीता काटकर किया। इस दौरान लोगो को संबोधित करते हुए देशराज कर्णवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आयुष्मान भारत’ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘स्वस्थ उत्तराखंड’ के विजन को साकार करने में ऐसे चिकित्सा शिविर बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमारी सरकार का निरंतर यह प्रयास है कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक भी बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से पहुंचें। अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सरकार का लक्ष्य भी है। उन्होंने डॉक्टर दिनेश त्रिपाठी के इस सामाजिक कार्य को सराहनीय बताया। प्रज्ञा हॉस्पिटल डायरेक्टर डॉक्टर दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि शिविर के पहले दिन कुल 215 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया। प्रज्ञा हॉस्पिटल की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया और आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं। शिविर में निःशुल्क डॉक्टर परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच के साथ साथ शुगर, बीपी और ईसीजी की मुफ्त जांच हुई। महिला एवं बाल रोग विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क परामर्श दिया गया। इस निःशुल्क शिविर से क्षेत्र के ग्रामीण, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं को भारी राहत मिली। शिविर को सफल बनाने में वरिष्ठ चिकित्सकों एवं अस्पताल स्टाफ की मुख्य भूमिका रही। इस अवसर पर डॉ. दिनेश त्रिपाठी, डॉ. अमित कुमार, डॉ. जमीर अहमद, डॉ. रवीश, डॉ. बबीता चोपड़ा, डॉ. राजीव , डॉ पूजा सहित सहयोगी स्टाफ में प्रियांशु, काजल, रुकैया, पूजा, शहबान ,आरती आदि मौजूद रहे।





