झबरेड़ा 21 जून। मस्जिद में नमाज पढ़ने गए एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल मस्जिद के बाहर से दिनदहाड़े चोरी हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पनियाला चंद्रपुर निवासी पीड़ित हजरत हसन 12 जून को अपनी पत्नी के इलाज के लिए अपनी बेटी इकरा और पत्नी सहित मोटरसाइकिल से देवबंद गए थे। दोपहर करीब 12:50 बजे जब वे वापस लौट रहे थे, तो कस्बा झबरेड़ा पहुंचे। नमाज का समय होने के कारण पीड़ित अपनी पत्नी और बेटी को बाजार में सामान लेने के लिए छोड़कर खुद बड़ी मस्जिद, कस्बा झबरेड़ा चले गए। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल मस्जिद के बाहर खड़ी की और नमाज पढ़ने के लिए अंदर चले गए। करीब 1:20 बजे जब वह नमाज पढ़कर बाहर आया,तो उसकी मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। पीड़ित ने आस-पास के इलाके में काफी खोजबीन की, लेकिन मोटरसाइकिल का कहीं कोई पता नहीं चला। झबरेड़ा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पीड़ित के अनुसार, कोई अज्ञात चोर उनकी मोटरसाइकिल चुरा ले गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।





