झबरेड़ा 11 मई। क्षेत्र के गांव में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोतवाली पुलिस द्वारा रविवार देर शाम विवाद बढ़ने पर की गई।

रविवार देर शाम थाना झबरेड़ा की लखनौता चौकी के गांव लखनौता में दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और हो-हल्ला करते हुए हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन माहौल शांत नहीं हुआ। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस ने कानूनी कार्यवाही के तहत कार्रवाई करते हुए प्रथम पक्ष के अजय, सोहन और विनीत और द्वितीय पक्ष के विशांत,अक्षय और अमन निवासी ग्राम लखनौता को हिरासत में लेकर थाने लाया गया पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपितो को संबंधित कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।





