Oplus_16908288
झबरेडा 25 मई। ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात को सुगम बनाने और विकास को गति देने के उद्देश्य से क्षेत्र के गांव में नए बाईपास तथा गांव के अंदर जाने वाली मुख्य सड़क के निर्माण कार्य का भव्य शुभारंभ किया गया।

सोमवार को ब्लॉक प्रमुख नारसन के प्रतिनिधि कवीन्द्र चौधरी ने स्थानीय ग्रामीणों और परिवार जनों की उपस्थिति में विधि-विधान से नारियल फोड़कर विकास कार्य का श्रीगणेश किया। लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा इस मार्ग और बाईपास की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने से अब ग्रामीणों को धूल-मिट्टी और जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक था। ग्रामवासियों ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कवीन्द्र चौधरी का फूल-मालाओं और आत्मीयता के साथ जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों से मिले इस अपार स्नेह और सम्मान पर खुशी जाहिर करते हुए कवीन्द्र चौधरी ने कहा कि शेरपुर खेलमऊ के परिवार जनों द्वारा किए गए इस आत्मीय स्वागत से मेरा आभार है। गांव का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। समारोह के सफल और सुंदर आयोजन को लेकर कवीन्द्र चौधरी ने ग्राम प्रधान के भाई अनूप सिंह,अक्षय कुमार की पीठ थपथपाई। उन्होंने इस बेहतरीन कार्यक्रम के प्रबंधन के लिए दोनों को विशेष रूप से बधाई दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, क्षेत्र पंचायत सदस्य और स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने इस विकास कार्य के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।





