झबरेड़ा 23 फरवरी। नगर में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए झबरेड़ा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को कस्बा झबरेड़ा में रवि निवासी ग्राम भगतोवाली,थाना झबरेड़ा नाम का व्यक्ति सड़क पर सरेआम शोर-शराबा और हल्ला कर रहा था। युवक की हरकतों से वहां झगड़ा फसाद की स्थिति पैदा हो रही थी और आम जनमानस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे पुलिसकर्मियों ने युवक को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शांत होने के बजाय हंगामा करता रहा। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने गिरफ्तारी के बाद आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।





