Oplus_16908288
झबरेड़ा, 8 सितंबर। कस्बे के एंबीशन पब्लिक स्कूल में न्याय पंचायत ब्लॉक नारसन के खेल महाकुंभ के समापन के दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों में एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

मंगलवार को अंडर-14 बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में कृष्ण ने प्रथम, उदयवीर ने द्वितीय और अरमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में मेंसी प्रथम, हशमी द्वितीय और आलिया तृतीय रहीं। अंडर-19 बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में काजल प्रथम, आयुषी द्वितीय और मानवी तृतीय रहीं। 100 मीटर दौड़ में वर्णिका परमार ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय और चित्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रितिक प्रथम, प्रथम द्वितीय और विष्णु तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में वंश प्रथम, शिवा द्वितीय और बंटी तृतीय रहे। 400 मीटर बालिका वर्ग में साक्षी ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय और कुमारी मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद अंडर-19 बालक वर्ग में देव प्रथम, रितिक द्वितीय और बंटी तृतीय रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में अरुण कुमार खरे, राजीव चौधरी, अनुज कुमार, सौरभ पवार, सौरभ कुमार, सुमित, वाजिद अली, साजिद अली, प्रीति सैनी, सोनिया सैनी, अब्दुल रहमान, आंचल, कल्पना और अरविंद चौधरी आदि ने सहयोग किया। न्याय पंचायत खेल महाकुंभ के सफल आयोजन पर एंबीशन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विश्वास पवार, सोनम पवार और प्रधानाचार्य पूजा सत्संगी ने सभी सहयोगियों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।





