Oplus_16908288
झबरेड़ा 10 मई। क्षेत्र के नागरिकों और छात्र-छात्राओं के बेहतर स्वास्थ्य और आँखों की देखभाल के लिए झबरेड़ा विधायक की पहल पर एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।रविवार 10 मई को कस्बा झबरेडा स्थित सरस्वती राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के परिसर में एक विशाल निःशुल्क नेत्र जाँच एवं ऑपरेशन शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती द्वारा एक बालिका के हाथ से रिबन काट कर किया गया। नेत्र जांच शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला। विधायक ने बताया कि शिविर में देहरादून के प्रसिद्ध श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल के अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों की टीम द्वारा आँखों की बारीकी से जाँच की गई और विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उचित परामर्श दिया गया। जिन मरीजों को मोतियाबिंद या अन्य ऑपरेशन की आवश्यकता देखी गई, उन्हें निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा भी प्रदान की गई है। विधायक ने इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी नारसन को पत्र लिखकर निर्देशित किया गया था। जिस पर जनहित में आयोजित शिविर के सफल संचालन हेतु विद्यालय प्रशासन ने आवश्यक सहयोग और व्यवस्था सुनिश्चित की गई। शिविर में लगभग 45 मरीजों की जांच की गई जिनमें से 21 मरीजों को मौके पर ही दवाई देकर आंखों की देखभाल करने के लिए कहा गया। जबकि अन्य 24 मरीजों को गहनता से जांच के लिए अस्पताल बुलाया गया जिस मरीज की आंख में ज्यादा दिक्कत पाई जाएगी उसका निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।






