झबरेड़ा, 16 अगस्त। इकबालपुर स्थित शराब के ठेके पर शराब लेने गए एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में घायल के भाई ने चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

नन्हेड़ा अनंतपुर निवासी अंकित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई रजनीश शुक्रवार देर शाम इकबालपुर स्थित शराब के ठेके पर शराब लेने गया था। आरोप है कि इसी दौरान बेहड़ेकी सैदाबाद निवासी चार लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। मारपीट में रजनीश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार रुड़की स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।





