झबरेड़ा 9 मई। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव में शादी का रिश्ता टूटने के बाद अपना सामान और नगदी वापस मांगने गए एक युवक के साथ मारपीट और गाली-गलौज के मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितो के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम घिस्सुपुरा धनपुरा निवासी साकिब उर्फ सलमान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका रिश्ता पाडली गेंदा निवासी मुस्कान के साथ तय होने की बात चल रही थी। रिश्ते के दौरान साकिब ने लड़की पक्ष को एक अलमारी, सिलाई मशीन, टच स्क्रीन मोबाइल फोन सहित 1500 नगद और लगभग 75,000 ऑनलाइन माध्यम से दिए थे। किन्हीं कारणों से जब रिश्ता नहीं हो पाया, तो साकिब बीती 7 मई की शाम करीब 8 बजे अपना सामान और पैसे वापस मांगने मुस्कान के घर पह पहुँचा। जब उसने अपने पैसे और सामान की मांग की, तो युवती मुस्कान, उसके पिता मुन्तयाज, भाई आसिफ और माता फरमाना ने उसे घेर लिया और साकिब को जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों और लात-घूसों से बुरी तरह पीटा और भद्दी-भद्दी गालियां दीं। पीड़ित ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। रास्ते में मिले एक परिचित कादिर ने घायल साकिब को थाने पहुँचाया, जहाँ पुलिस ने उसकी हालत देखते हुए उसे मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। पीड़ित साकिब का कहना है कि आरोपितो ने उसे दोबारा गांव आने पर जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है कोतवाली पर भारी निरीक्षक विजय सिंह ने पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।






