झबरेड़ा 3 मई। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव में एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी होने पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, झबरेडा थाना क्षेत्र के गांव कोटवाल आलमपुर निवासी सोनू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 24 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे उसका भाई अंकित अपनी मोटरसाइकिल UK17T 5317 लेकर गांव के पास स्थित रजवाहे पर शौच के लिए गया था।जब अंकित वहां मौजूद था, तभी तीन अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और उसकी मोटरसाइकिल लेकर रफूचक्कर हो गए। अंकित ने तुरंत घटना की सूचना अपने परिजनों को दी।पीड़ित पक्ष की ओर से मामले की शिकायत थाने में दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पीड़ित सोनू की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।





