Oplus_16908288
झबरेड़ा 1 मई। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव में एक 40 वर्षीय महिला द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, झबरेडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव अकबरपुर झोझा निवासी महिला ने गुरुवार देर शाम अज्ञात कारणों के चलते किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों को घटना का पता तब चला जब महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए झबरेड़ा स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इकबालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज योगेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है।अभी तक इस मामले में परिजनों की ओर से थाने में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलते ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





