झबरेड़ा 25 जून। नगर में सड़कों को जाम मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। जिलाधिकारी एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के सख्त निर्देशों के अनुपालन में 25 जून को नगर पंचायत प्रशासन द्वारा मुख्य बाजारों और मार्गों पर व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।

गुरुवार को कस्बा झबरेडा में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान टीम ने सड़क पर अवैध रूप से दुकान का सामान निकालने और रास्ता बाधित करने वाले 4 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। साथ ही उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि यदि भविष्य में दोबारा सड़क पर अतिक्रमण पाया गया, तो उनका सामान जब्त करने के साथ-साथ और भारी जुर्माना लगाया जाएगा।पॉलिथीन मुक्त झबरेड़ा के लिए जागरूकता अभियानअतिक्रमण हटाने के साथ-साथ नगर पंचायत की टीम ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए भी कदम उठाए। टीम ने बाजार के समस्त दुकानदारों और व्यापारियों को प्रतिबंधित सिंगल-यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया।नगर पंचायत प्रशासन ने अपील की कि सभी व्यापारी और क्षेत्रवासी नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करें। दुकानों के बाहर सामान न फैलाएं और पॉलिथीन की जगह कपड़े या जूट के थैलों का इस्तेमाल करें।इस अभियान के दौरान नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय राहगीरों ने सराहना की है, क्योंकि इससे बाजार में लगने वाले जाम से काफी हद तक निजात मिलेगी।





