Oplus_16908288
झबरेडा 10 जून। कस्बा झबरेडा से सहारनपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर लोक निर्माण विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। लंबे समय से सड़क किनारे सरकारी भूमि पर बनी एक अवैध पीर मजार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, झबरेडा-सहारनपुर मार्ग पर बने इस अवैध धार्मिक अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा था और दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक टीम अपर तहसीलदार शुभांगिनी रिलकोटिया कानूगो सुभाष,पटवारी नीलम चौहान,लोक निर्माण विभाग के अधिकारी अपर सहायक अभियंता संदीप रावत व सहायक अभियंता दीपा और नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत व पुलिस से मुकेश तोमर,सुरेंद्र सहित अन्य पुलिसकर्मी के साथ मौके पर पहुंचे। किसी भी प्रकार के विरोध या कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए झबरेडा थाना पुलिस और अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया था। कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन की मदद से अवैध पीर मजार के पक्के निर्माण को पूरी तरह से ढहा दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिसकर्मी मुस्तैदी से खड़े होकर अतिक्रमण हटाए जाने के कार्य की निगरानी करते नजर आए, जबकि स्थानीय राहगीर और लोग बिना किसी विरोध के इस पूरी कार्रवाई को देखते और अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करते दिखे। प्रशासनिक अधिकारी अपर तहसीलदार शुभांगी ने रिलकोटिया का कहना है कि किसी व्यक्ति द्वारा सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की गई थी कि लोक निर्माण विभाग की जमीन में पीर मजार बनाया गया है जिसको हटाया जाए जिसके आधार पर एक महीने का नोटिस जारी किया गया था जिसमें कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई उसके बाद तीन दिन का नोटिस दिया गया उसके बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई इसके बाद सरकारी जमीन से पीर मजार को हटा दिया गया सरकारी जमीनों और लोक निर्माण विभाग की सड़कों के किनारे किसी भी प्रकार का अवैध धार्मिक या व्यावसायिक निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यातायात को सुगम बनाने और सरकारी संपत्ति को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए आने वाले दिनों में भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा। सड़क किनारे से अवैध मजार हटने के बाद अब इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था अधिक सुचारू और सुरक्षित होने की उम्मीद है।





