देहरादून 21 जुलाई। राजधानी देहरादून के पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कबाड़ी बस्ती से एक मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कबाड़ी बस्ती निवासी ईश्वर थारु ने पटेलनगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने बीते 20 जुलाई को सुबह करीब 10:00 बजे अपनी बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल UA07M 9935 कबाड़ी बस्ती के पास खड़ी की थी। अगले दिन, 21 जुलाई को जब उन्होंने जाकर देखा, तो उनकी मोटरसाइकिल मौके से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बाइक चोरी कर लिए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पटेलनगर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश में जुट गई है।





