Oplus_16908288
झबरेड़ा 14 फरवरी। आयुर्वेद डॉक्टर ऋषभ जैन ने कहा कि छात्र-छात्राओं को ज्ञान अर्जित करने के लिए तेज दिमाग व स्वस्थ जीवन आवश्यक है। समस्त जीवन के लिए ताजा पौष्टिक भोजन के साथ-साथ खेलकूद तथा सक्रिय जीवन जीना आवश्यक है।

डॉ ऋषभ जैन शनिवार को कस्बे में स्थित एंबीशन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को आयुर्वेद के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे थे ।उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग होता है ।छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना आवश्यक है। छात्र-छात्राओं को जंक फूड भोजन से दूर रहना चाहिए। छात्र-छात्राओं को पौष्टिक भोजन के साथ-साथ खेलकूद में भी ध्यान देना चाहिए जिससे उनका स्वास्थ्य ठीक रह सके। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में सभी बीमारियों का उपचार बिना किसी साइड डिफेक्ट के किया जाता है। आयुर्वेद की दवाई रोगों को जड़ से समाप्त करती है ।आयुर्वेद में अनेको संभावनाएं हैं तथा छात्र आयुर्वेद में अपना करियर भी बना सकते हैं ।डॉ जैन द्वारा आयुर्वेद के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर अवसरों के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी दी। स्कूल प्रबंध निदेशक विश्वास पवार निर्देशक सोनम रॉस पवार द्वारा डॉक्टर जैन का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य स्टाफ तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।





