Oplus_16908288
झबरेडा 11 मई। भारतीय रिजर्व बैंक के कड़े रुख के चलते कस्बा के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आरबीआई के असिस्टेंट मैनेजर ने स्थानीय बैंकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

सोमवार को भारतीय रिजर्व बैंक के असिस्टेंट मैनेजर आशीष कुमार ने कस्बे के मुख्य बैंक भारतीय स्टेट बैंक , पंजाब नेशनल बैंक और एचडीएफसी बैंक का औचक दौरा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैंकों की कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया। मुख्य रूप से बैंक के महत्वपूर्ण दस्तावेजों और रिकॉर्ड्स की जांच की गई।ग्राहकों को दी जाने वाली सुविधाओं और बैंकिंग नियमों के अनुपालन का जायजा लिया गया। बैंकों की सुरक्षा और वित्तीय पारदर्शिता से जुड़े मानकों को परखा गया।आरबीआई अधिकारी के अचानक पहुंचने की खबर जैसे ही अन्य शाखाओं तक पहुंची, बैंक कर्मियों में खलबली मच गई। असिस्टेंट मैनेजर ने बैंक मैनेजरों से विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।उन्होंने बताया कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी बैंक आरबीआई की गाइडलाइंस के अनुसार कार्य कर रहे हैं या नहीं। उन्होंने बैंक अधिकारियों को कार्यप्रणाली में ओर अधिक पारदर्शिता लाने और बैंकिंग रिकॉर्ड्स को अपडेट रखने के निर्देश दिए हैं। शाम तक चली इस औचक कार्रवाई से कस्बे के वित्तीय संस्थानों में हलचल बनी रही।





