झबरेड़ा, 9 अक्टूबर। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक चाकू बरामद किया है। आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

झबरेड़ा कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 8 अक्टूबर को झबरेड़ा थाना पुलिस की टीम कुंजा रोड इकबालपुर के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने अरुण निवासी ग्राम मानूबास, कोतवाली भगवानपुर, हरिद्वार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद थाने लाया गया तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी और चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल रामबीर और हेड कांस्टेबल गजपाल शामिल रहे।





