झबरेड़ा 21 जून। नारसन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इंटर कॉलेज के प्रांगण में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस विशेष कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय सहयोगियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योग को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

रविवार को लाठरदेवा हूण स्थित पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योगाचार्य अमित लोहान के निर्देशन में संपन्न हुआ। उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया, साथ ही उनसे होने वाले शारीरिक व मानसिक लाभों के बारे में भी विस्तार से समझाया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर अपना पूर्ण सहयोग दिया। कॉलेज प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह ने उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए वर्तमान भागदौड़ भरी जिंदगी और समय में योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग न केवल शरीर को निरोग रखता है, बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है। अंत में उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों, शिक्षकों और प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का सहृदय आभार व्यक्त किया।


वही कस्बा झबरेड़ा स्थित अटल उत्कृष्ट पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में भाजपाइयों द्वारा योगासन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से विपुल सालार, जितेंद्र पवार, सूरजभान, रविंदर पाल सिंह,मुकेश बगवाड़ी, दिनेश सिंह, अरुण राठी,अलका रानी, अनु, अनीता रानी,अब्दुल रहमान, राकेश कुमार, विकास चौधरी, महिपाल सिंह एवं आलोक द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।




