Oplus_16908288
झबरेड़ा, 17 सितंबर । कस्बे के किसान चौक के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर हवन-पूजन एवं यज्ञ कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झबरेड़ा विधानसभा प्रभारी राकेश गिरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य किए जा रहे हैं। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के देश के सभी राज्यों में विकास कार्यों को गति दी जा रही है और गांवों में रहने वाले लोगों तक भी सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भी विकास कार्यों को गति दी जा रही है। प्रदेश को नशामुक्त और अपराधमुक्त बनाने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। तथा प्रदेश में प्रत्येक योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचा जा रहा है। इस अवसर पर डॉ. हर्ष कुमार, दौलत, हिमांशु कुमार, यशवीर सिंह, सुधीर गुप्ता, सुबोध सैनी, कुलदीप सैनी, सोनू कुमार, भोला सिंह, सुखबीर सिंह चौधरी, बिरम सिंह, बिट्टू चौधरी, ललित कुमार आदि मौजूद रहे।





