Oplus_16908288
झबरेड़ा 31 अगस्त। नोकिया के सौजन्य से ऋचा फाउंडेशन की ओर से जागरूकता एवं सुविधा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में ग्रामीणों और बच्चों को कंप्यूटर संबंधी विभिन्न सुविधाओं एवं प्रशिक्षण की जानकारी दी गई।

झबरेड़ी कलां गांव में रविवार को ऋचा फाउंडेशन की ओर से गांव के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सरकारी सीएससी सेंटर खोला गया है। सेंटर के माध्यम से बच्चों को निशुल्क कंप्यूटर सिखाने के साथ ही विभिन्न सरकारी एवं ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। ग्रामीण यहां ऑनलाइन आवेदन करने, भूमि की खतौनी की नकल तथा परिवार रजिस्टर की नकल सहित अन्य ऑनलाइन सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे। कैंप के दौरान ग्रामीणों को सीएससी सेंटर के माध्यम से उपलब्ध होने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई। आयोजकों ने बताया कि गांव में ही ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध होने से ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस दौरान राजकुमार छोकर, सत्य धान, ओमबीर, राजपाल, सुधांशु, बिट्टू, गौरव कुमार, दया, मुकेश, नैना, प्रेमो, मेमता, चीकू, दीक्षा, कशिश, सांची, मानसी, काजल और आरजू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।





