Oplus_16908288
झबरेड़ा 5 जून। कस्बा स्थित डी.ए.वी. इंटर कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम 84 उत्तराखंड वाहिनी राष्ट्रीय कैडेट कोर के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का संदेश दिया।

कस्बा झबरेडा स्थित चौधरी भरत सिंह डी.ए.वी. इंटर कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम 84 उत्तराखंड वाहिनी राष्ट्रीय कैडेट कोर के तत्वावधान में आयोजित किया गया,कार्यक्रम 84 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल जगदीश अलमिया के कुशल निर्देशानुसार संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर में एएनओ कैप्टन सुशील कुमार आर्य के मार्गदर्शन में एनसीसी कैडेट्स द्वारा विभिन्न प्रकार के छायादार और फलदार पौधे रोपे गए। कैडेट्स ने न केवल पौधे लगाए, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा करने की जिम्मेदारी भी ली। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक चौधरी कुलबीर सिंह ने सभी एनसीसी कैडेट्स और स्टाफ को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं। कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है कि एक वृक्ष दस पुत्रों के समान होता है। यदि वृक्ष हैं तो ही धरती पर जीवन संभव है, पेड़-पौधों के बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। हमें ऐसे पुनीत कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। आज के समय में प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए देश और प्रकृति को सुरक्षित रखने का दृढ़ संकल्प लेना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों और गणमान्य व्यक्तियों ने कैडेट्स को पर्यावरण संतुलन और पारिस्थितिकी तंत्र के महत्व की विस्तृत जानकारी दी। वक्ताओं ने बताया कि वर्तमान समय में बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से निपटने के लिए वृक्षारोपण ही एकमात्र सबसे प्रभावी उपाय है। पेड़-पौधे हमें न सिर्फ ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि पर्यावरण को संतुलित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ, एनसीसी कैडेट्स और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मुख्य रूप से महक सिंह, सुरेश कुमार, संदीप कुमार, अरुण कुमार, राहुल कुमार, भूषण लाल, सेन, दिशिका परमार, खुशी, गीतू, अक्षमा, अदिति, अन्तिमा, देवराज, हर्ष, वंश, नीरज, अभिनव, अनंत, लक्ष्य और आदि ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।





