झबरेड़ा 22 जून। इकबालपुर से कुछ ही दूरी पर ग्राम देवपुर के पास ट्रैक्टर व साइकिल की आमने-सामने की टक्कर होने से 50 वर्षीय साइकिल सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि इकबालपुर मंगलौर मार्ग ग्राम देवपुर के पास सोमवार दोपहर ट्रैक्टर की टक्कर साइकिल को लगने से साइकिल सवार सड़क पर गिर गया। सड़क पर गिरने से ट्रैक्टर का पहिया साइकिल सवार के ऊपर को उतर गया जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर मृतक की शिनाख्त कराने की पुलिस द्वारा काफी प्रयास किया गया लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक के शव का पंचनामा कर मृतक के शव को रुड़की स्थित सरकारी अस्पताल में मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक की शिनाख्त कराये जाने का पुलिस द्वारा प्रयास किया जा रहा है।





