झबरेड़ा 23 जुलाई। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामले में वारदात के बाद आरोपित मौके पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घायल युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।

पीड़ित अमित मित्तल निवासी फाजिलपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार 22 जुलाई को वह अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव में तेजपाल की दुकान के सामने पहुंचा, तभी गांव के ही अजय ने उस पर अचानक ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया। हमले में अमित को गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद जाते-जाते पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी देकर गया। कोतवाली झबरेड़ा प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।





