झबरेड़ा, 31 अगस्त। चेकिंग के दौरान पुलिस ने उत्तर प्रदेश से तस्करी कर लाई जा रही पांच पेटी बीयर बरामद कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त ईको कार को भी कब्जे में लिया है।

झबरेड़ा कोतवाली पर भाई निरीक्षक विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को मुखबिर की सूचना पर झबरेड़ा पुलिस ने वीरपुर बॉर्डर के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ईको कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें उत्तर प्रदेश निर्मित पांच पेटी बीयर बरामद हुई। पुलिस ने मौके से अजीज और रहमान निवासी लोधा मंडी, पीठ बाजार, ज्वालापुर, हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामद बीयर और ईको कार को कब्जे में लेते हुए दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस टीम में कांस्टेबल राजदीप और पीआरडी चुन्नीलाल शामिल रहे।





