Oplus_16908288
झबरेड़ा, 29 अगस्त। शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में झबरेड़ा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।

झबरेड़ा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को इकबालपुर-बेहड़ेकी सैदाबाद मार्ग पर रविंदर निवासी बेहड़ेकी सैदाबाद, सरेआम हंगामा कर रहा था। इससे राहगीरों और आम लोगों को परेशानी हो रही थी। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।वहीं, ग्राम खजूरी में अर्जुन और हरप्रीत, दोनों निवासी ग्राम खजूरी, छोटी-सी बात को लेकर आपस में विवाद कर रहे थे। दोनों पक्षों के आमादा फसाद होने की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इस पर दोनों को भी धारा बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपितों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई करने वाली टीम में इकबालपुर मामले में उपनिरीक्षक नीरज रावत और हेड कांस्टेबल गजपाल तथा खजूरी मामले में अपर उपनिरीक्षक राजेंद्र, हेड कांस्टेबल विकास और होमगार्ड अक्षय शामिल रहे।





