झबरेडा 18 फरवरी। न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने के मामले में वांछित चल रहे वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

झबरेड़ा थाना अध्यक्ष अजय शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय से प्राप्त गैर जमानत वारंट तथा कुर्की वारंट के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर न्यायालय की अवहेलना करने वाले न्यायालय से वांछित चल रहे वारंटी अरुण निवासी भक्तोंवाली को पुलिस द्वारा बीती रात्रि दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। वारंटी कई मामलों में न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर रहा था। पुलिस ने वारंटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया गया है।





