रुड़की 22 अप्रैल। तहसील रुड़की के अंतर्गत ब्लॉक नारसन में आगामी जनगणना कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। यहाँ जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की द्वारा ब्लॉक के प्रगणकों और सहायक अध्यापकों को जनगणना किट वितरित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

बुधवार को कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जॉइंट मजिस्ट्रेट, रुड़की दीपक रामचंद्र शेट द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार युसूफ भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फील्ड में कार्य करने वाले शिक्षकों और प्रगणकों का उत्साहवर्धन किया और जनगणना के महत्व पर प्रकाश डाला। वितरण प्रक्रिया के दौरान प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को आवश्यक सामग्री सौंपी गई। इनमें मुख्य रूप से सहायक अध्यापक, बिझोली एचएलवी नंबर 82 बबीता शर्मा,सहायक अध्यापक, कोटवाल एचएलवी नंबर 18 अंजेश कुमार शामिल रहे।जॉइंट मजिस्ट्रेट ने अपने संबोधन में कहा कि जनगणना राष्ट्र के विकास की रूपरेखा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने वितरण के दौरान शिक्षकों को निर्देश दिए कि डाटा का संकलन पूरी सटीकता और ईमानदारी के साथ किया जाए। निर्धारित समय सीमा के भीतर आवंटित क्षेत्रों का सर्वेक्षण पूरा करें। फील्ड में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों के लिए तत्काल तहसील प्रशासन से संपर्क करें। वहीं नायब तहसीलदार युसूफ ने बताया कि नारसन ब्लॉक में जनगणना कार्य को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। किट वितरण के साथ ही सभी प्रगणकों को उनके कार्यक्षेत्र के अनुसार निर्देशित कर दिया गया है।इस अवसर पर शिक्षा विभाग और तहसील प्रशासन के कई अन्य कर्मचारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।





